Big News Times

Just another Blogger Template by Basnetg.com

Basnetg.com - Premium Blogger Templates

क्या आपको खरीदनी है मारुति सलेरियो? इन 10 चीजों पर करें गौर

Published on Friday, 7 February 2014 06:55 //

क्या आपको खरीदनी है मारुति सलेरियो? इन 10 चीजों पर करें गौर
नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया ने ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्स्पो-2014 में अपनी नई हैचबैक कार सलेरियो को लॉन्च कर दिया है। इस कार को ऑटो एक्सपो में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हो भी क्यों न। सेमी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ आने वाली इस कार का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। इसकी बुकिंग कुछ दिन पहले शुरू हो चुकी है। आइये हम आपको इस कार से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बता देते हैं जिसके बाद आप इस कार को खरीदने का फैसला ले सकते हैं।
पावर
इसमें पूरी तरह से अल्यूमीनियम से बना 998सीसी, तीन सिलेंडर्स वाला पेट्रोल इंजन है जो कि 6000आरपीएम पर 68पीएस की पावर आउटपुट देता है। साथ ही 3500आरपीएम पर 90एनएम का पीक टॉर्क मिलेगा। कंपनी का डीजल इंजन लाने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है।
स्पीड- मैन्युअल ट्रांसमिशन
मैन्युअल वर्जन में 5 स्पीड गियरबॉक्स होगा। जबकि सेमी ऑटोमैटिक वर्जन में क्लच नहीं होगा और गियर नॉब सेंट्रल स्टैक के पास लगा होगा। कंपनी का दावा है कि इस हैचबैक की फ्यूल एफिशंसी काफी शानदार है और यह 23.1 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देगी।
लंबाई
सेलेरियो 3600एमएम लंबी और 1600एमएम चौड़ी है। इस कार का सीधा मुकाबला ह्यूंदै आई10 से होगा। इसका वीलबेस 2425एमएम है।
रेडियस और वजन
830 किलो की इस कार में वैगनआर वाला ही इंजन लगा है। इसका टर्निग रेडियस 4.7 मीटर है और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 एमएम है।
वर्जन
सलेरियो को चार ट्रिम लेवल में पेश किया गया है। यह एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई विकल्प के साथ पेश किया गया है।
फीचर्स
जेडएक्सआई ऑप्शन में डूयल एयरबेग है जो ड्राइवर और आगे की सीट पर बैठने वाले को सुरक्षित रखेगा। इसके अलावा, एबीएस, फॉग लाइट, अलॉय व्हील्स, दो म्युजिक सिस्टम और ब्ल्यूटूथ कनेक्टिविटी है।
इंटीरियर
मारुति के मुताबिक, सलेरियो में ज्यादा से ज्यादा जगह दिया गया है। साथ ही इसे करीब 15 यूटिलिटी स्पेस है जैसे बोतल रखने की जगह, पैम पॉकेट आदि।
बुट स्पेस
सलेरियो में 60:40 में बांटा गया है। समान रखने के लिए काफी जगह है।
मारुति सलेरियो की कीमत
सलेरियो एलएक्सआई एमटी - 3.9 लाख
सलेरियो वीएक्सआई एमटी - 4.2 लाख
सलेरियो जेडएक्सआई एमटी - 4.5 लाख
सलेरियो जेडएक्सआई ऑप्शन एमटी - 4.96 लाख
सलेरियो एलएक्सआई एएमटी - 4.29 लाख
सलेरियो वीएक्सआई एएमटी - 4.59 लाख
सात रंगों में सलेरियो
मारुति सलेरियो को सात रंगों में पेश किया गया है। इसमें रेड, ब्लू, ब्लैक, सनशाइन रे, ग्रे, सिल्वर और वाइट शामिल हैं।

Tags:

0 comments

Leave a comment

Subscribe to our RSS Feed! Follow us on Facebook! Follow us on Twitter! Visit our LinkedIn Profile!