Big News Times

Just another Blogger Template by Basnetg.com

Basnetg.com - Premium Blogger Templates

कार बाजार की मंदी को ठेंगा

Published on: Saturday, 8 February 2014 //
कार बाजार की मंदी को ठेंगा
ग्रेटर नोएडा [जयप्रकाश रंजन]। मंदी से जूझ रही देश की दिग्गज कार कंपनियों ने उस बाजार पर ज्यादा ध्यान देना शुरु किया है जो उनकी सबसे कमजोर कड़ी रही है। ऑटो एक्सपो 2014 में भारत में कार बनाने वाली दर्जन भर देसी-विदेशी कंपनियों की पेशकश को देख कर लगता है कि इन्होंने अब उस बाजार पर ज्यादा फोकस करना शुरू किया है, जहां ये अभी तक खास सफल नहीं हो सकी हैं।
प्रीमियम बाजार पर दांव
मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी है। लक्जरी या यूं कहें कि प्रीमियम कार बाजार में कंपनी को अभी तक खास सफलता नहीं मिली है। बहरहाल, मारुति ने एक बार फिर दम भरा है। कंपनी बड़ी कारों के बाजार में नए सिरे से अपनी पहचान बनाने की कोशिश शुरू करने वाली है।
बुधवार को ऑटो एक्सपो 2014 मे कंपनी ने इस श्रेणी के लिए दो नई कारें सिडान 'सियाज' और क्रासओवर 'एसएक्स4-एसक्रॉस' का कॉन्सेप्ट वर्जन लांच किया है। पिछले एक दशक में शायद कंपनी की तरफ से प्रीमियम वर्ग में उतरने की सबसे मजबूत दावेदारी है। उक्त दोनों कारें अगले दो वषरें के भीतर घरेलू बाजार में उतार दी जाएंगी।
हाल के दिनों की मंदी को नजरंदाज करते हुए मारुति सुजुकी इंडिया के एमडी व सीइओ के आयुकावा ने बताया कि भारतीय बाजार में काफी ज्यादा संभावनाएं हैं। तीस वषरें तक घरेलू बाजार में काम करने के बावजूद मारुति अभी तक महज एक फीसद भारतीयों तक ही पहचान बना सकी है।
एसयूवी की रेस
इसी तरह से देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडई को एसयूवी वर्ग में खास कामयाबी नहीं मिली है। बहरहाल कंपनी ने बुधवार को ऑटो एक्सपो में अपनी मौजूदा एसयूवी सांता फे को नई साज सच्जा के साथ उतारने का एलान किया है।
अगले कुछ महीने में कंपनी की एक सस्ती एसयूवी भी आने वाली है। नई सांता फे को कंपनी ने इस वर्ग की अन्य एसयूवी मसलन फोर्ड इंडीवर, सैंगयोंग रेक्सटॉन और टोयोटा फॉ‌र्च्यूनर जैसी मजबूत डिजाइन देने की कोशश की है। इसकी कीमत 26.3 लाख से लेकर 29.25 लाख रुपये तक रखी गई है।
मध्य वर्ग पर जोर
इसी तरह से पिछले एक दशक में घरेलू कार बाजार में अपनी अलग पहचान बना चुकी होंडा भारतीय मध्य वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश में दिखती है। कंपनी की तरफ से मझोले वर्ग में एमपीवी (बहुद्देश्यीय वाहन) होंडा मोबीलिओ उतारा गया है। इसके अलावा दो वर्ष पहले लांच होकर असफल हो चुकी जैज को पूरी तरह से नए रंग रूप में बिक्री के लिए पेश करने का एलान किया गया है। जैज के पीछे कंपनी की मेहनत साफ दिखती है।
हुंडई मोटर का एक और धमाल, शानदार कीमत में उतारी कॉम्पैक्ट सिडान
माना जा रहा है कि यह मारुति की स्विफ्ट और हुंडई की आई-20 के मुकाबले होंडा का नया दांव होगा। टाटा मोटर्स ने भी अपने उत्पादों की रेंज में छोटी एसयूवी व मझोली कार जोड़ने को तैयार है। ऑटो एक्सपो में कंपनी ने कॉन्सेप्ट कार नेक्सॉन समेत 18 नई कारें प्रदर्शित की हैं। इसी तरह से फिएट ने 40 फीसद की रफ्तार से बढ़ते भारतीय एसयूवी बाजार में पहल की है।

क्या आपको खरीदनी है मारुति सलेरियो? इन 10 चीजों पर करें गौर

Published on: Friday, 7 February 2014 //
क्या आपको खरीदनी है मारुति सलेरियो? इन 10 चीजों पर करें गौर
नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया ने ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्स्पो-2014 में अपनी नई हैचबैक कार सलेरियो को लॉन्च कर दिया है। इस कार को ऑटो एक्सपो में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हो भी क्यों न। सेमी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ आने वाली इस कार का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। इसकी बुकिंग कुछ दिन पहले शुरू हो चुकी है। आइये हम आपको इस कार से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बता देते हैं जिसके बाद आप इस कार को खरीदने का फैसला ले सकते हैं।
पावर
इसमें पूरी तरह से अल्यूमीनियम से बना 998सीसी, तीन सिलेंडर्स वाला पेट्रोल इंजन है जो कि 6000आरपीएम पर 68पीएस की पावर आउटपुट देता है। साथ ही 3500आरपीएम पर 90एनएम का पीक टॉर्क मिलेगा। कंपनी का डीजल इंजन लाने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है।
स्पीड- मैन्युअल ट्रांसमिशन
मैन्युअल वर्जन में 5 स्पीड गियरबॉक्स होगा। जबकि सेमी ऑटोमैटिक वर्जन में क्लच नहीं होगा और गियर नॉब सेंट्रल स्टैक के पास लगा होगा। कंपनी का दावा है कि इस हैचबैक की फ्यूल एफिशंसी काफी शानदार है और यह 23.1 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देगी।
लंबाई
सेलेरियो 3600एमएम लंबी और 1600एमएम चौड़ी है। इस कार का सीधा मुकाबला ह्यूंदै आई10 से होगा। इसका वीलबेस 2425एमएम है।
रेडियस और वजन
830 किलो की इस कार में वैगनआर वाला ही इंजन लगा है। इसका टर्निग रेडियस 4.7 मीटर है और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 एमएम है।
वर्जन
सलेरियो को चार ट्रिम लेवल में पेश किया गया है। यह एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई विकल्प के साथ पेश किया गया है।
फीचर्स
जेडएक्सआई ऑप्शन में डूयल एयरबेग है जो ड्राइवर और आगे की सीट पर बैठने वाले को सुरक्षित रखेगा। इसके अलावा, एबीएस, फॉग लाइट, अलॉय व्हील्स, दो म्युजिक सिस्टम और ब्ल्यूटूथ कनेक्टिविटी है।
इंटीरियर
मारुति के मुताबिक, सलेरियो में ज्यादा से ज्यादा जगह दिया गया है। साथ ही इसे करीब 15 यूटिलिटी स्पेस है जैसे बोतल रखने की जगह, पैम पॉकेट आदि।
बुट स्पेस
सलेरियो में 60:40 में बांटा गया है। समान रखने के लिए काफी जगह है।
मारुति सलेरियो की कीमत
सलेरियो एलएक्सआई एमटी - 3.9 लाख
सलेरियो वीएक्सआई एमटी - 4.2 लाख
सलेरियो जेडएक्सआई एमटी - 4.5 लाख
सलेरियो जेडएक्सआई ऑप्शन एमटी - 4.96 लाख
सलेरियो एलएक्सआई एएमटी - 4.29 लाख
सलेरियो वीएक्सआई एएमटी - 4.59 लाख
सात रंगों में सलेरियो
मारुति सलेरियो को सात रंगों में पेश किया गया है। इसमें रेड, ब्लू, ब्लैक, सनशाइन रे, ग्रे, सिल्वर और वाइट शामिल हैं।
Subscribe to our RSS Feed! Follow us on Facebook! Follow us on Twitter! Visit our LinkedIn Profile!